गहलोत ने किया ‘इबारत एक महफिल’ पुस्तक का विमोचन
30-Dec-2022 10:39 PM 1234648
जयपुर, 30 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल मरहूम मोहम्मद उस्मान आरिफ के पुत्र मरहूम मोहम्मद जमान आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक ‘इबारत एक महफिल’ का आज यहां विमोचन किया। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर इस पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी सचिव जिया उर रहमान आरिफ मौजूद थे। श्री गहलोत ने कहा कि बीकानेर के कवियों एवं शायरों के व्यक्तित्व पर मरहूम आरिफ का लेखन अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक आरिफ के साहित्यिक सरोकार के साथ उनके सृजनात्मक अभिव्यक्ति की जानकारी कराने वाली होगी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर मरहूम आरिफ के पुत्रों नूरूल हसन मदनी तथा जिया उर रहमान आरिफ को मुबारकबाद दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^