गहलोत ने किया स्पंदन पत्रिका का विमोचन
28-Jan-2022 09:26 PM 1234653
अजमेर 28 जनवरी (AGENCY) राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर द्वारा प्रकाशित स्पंदन पत्रिका का विमोचन जयपुर में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। अजमेर मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोग अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर में श्री गहलोत ने स्पंदन पत्रिका एवं मैन्यूल के हिंदी संस्करण का विमोचन किया जिसमें आयोग की भर्ती प्रक्रियाओं के संवर्धन और नवाचारों को प्रकाशित किया गया है। पत्रिका का उद्देश्य आम लोगों की जानकारी में नवाचारों को लाना है। पत्रिका में अभ्यर्थियों में व्याप्त भ्रांतियों के निवारण को भी दूर करने से जुड़े आलेख है। आयोग सदस्यों ने आयोग की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला है। पूर्व में अंग्रेजी संस्करण तैयार कराया गया था लेकिन कार्मिकों की सुविधा व कार्यों के सुलभ संचालन हेतु हिंदी अनुवाद तैयार हुआ है। इसमें अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार के दौरान अनुभवों को भी साझा किया गया है। डॉ. राठौड़ ने अपनी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पत्रकारों से कहा कि आयोग ने दो माह के दौरान कई नवाचार एवं गतिविधियों के साथ साथ उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 2016 को उन्होंने सदस्य के रूप में कार्य ग्रहण किया था और छह साल का यह अनुभव स्मृति में सदा अक्षुण्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल और कार्य सेवा से संतुष्ट, प्रसन्न व गौरवान्वित हूँ। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दो माह में नवाचारों खासकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन व परीक्षा कलेंडर को खास उपलब्धि बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^