Home
News Archive
गहलोत ने कोटा में चंबल हादसे पर जताया गहरा दुख
Zuber Ansari
India
20-Feb-2022 11:53 AM
1234634
जयपुर 20 फरवरी (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में कार के चंबल नदी में गिरने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित नौ लोगों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चम्बल नदी में कार डूबने के हादसे की खबर अत्यधिक दुःखद है। डा पूनियां ने मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर उन्हें बहुत दुःख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति तथा शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा अन्य कई नेताओं ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।...////...
«
कांग्रेस का सत्ता में वापस आना मुश्किल-नरोत्तम
West
»
कांग्रेस के लोग ही गहलोत को सुनना नहीं चाहते- पूनियां
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
gahalot-ne-kota-men-chambal-haadase-par-jataaya-gahara-dukha
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/gahalot-ne-kota-men-chambal-haadase-par-jataaya-gahara-dukha
PAGETOP:
ERROR: