14-Nov-2022 09:31 PM
1234643
जयपुर, 14 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज यहां उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री गहलोत ने रामनिवास बाग स्थित पंडित नेहरु की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। उन्होंने पं. नेहरू के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण कर शांति एवं सद्भाव का संदेश देती बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला, बीसूका क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, नगर निगम हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर तथा शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन और बच्चे मौजूद थे।...////...