गहलोत ने पुणे में निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे पर जताया दुख
04-Feb-2022 04:07 PM 1234655
जयपुर 04 फरवरी (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया हैं। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे में जानमाल के नुकसान के बारे में सुनकर उन्हें दुख पहुंचा। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस घड़ी में हिम्मत देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पुणे शहर के यरवदा इलाके में गुरुवार देर रात निर्माणाधीन इमारत में भारी भरकम लोहे के सरिये से बनी जाली के गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^