गहलोत ने सोडाला एलीवेटेड रोड़ का किया लोकार्पण
06-Oct-2022 10:49 PM 1234646
जयपुर, 06 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर की सोडाला एलीवेटेड रोड़ के उद्घाटन सहित 472 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को सौगात दी। श्री गहलोत ने 250 करोड रूपये की लागत से निर्मित एल.आई.सी. भवन से सोडाला तक एलीवेटेड रोड़ का लोकार्पण किया, जिससे जयपुरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने एलीवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो सेतु’ रखने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने 222 करोड़ रूपए की लागत की छह अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 73.29 करोड़ रूपए की लागत से संकल्प नगर-सांझरियो में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पृथ्वीराज नगर में लगभग 53 करोड़ रूपए की लागत से व्यास मुख्य ट्रंक लाइन तथा अन्य कार्य, लूनियावास गोनेर रोड़ पर 14.65 करोड़ रूपए की लागत से तथा वंदेमातरम् मुहाना रोड़ पर 37 करोड़ रूपए की लागत से नाला निर्माण सहित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर परिसर में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^