जयपुर 07 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है और ऐसे में उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री सिंह शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ। प्रतापगढ़ में दो नाबालिगों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धौलपुर में घटना हुई और प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है और उनके साथ दुष्कर्म और हत्या हो रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि श्री गहलोत प्रदेश के गृह मंत्री होने के नाते इसके लिए इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे है।...////...