गुणवत्तापूर्ण शासन के लिए सभी राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में एकरूपता आवश्यक-जोशी
25-Mar-2023 09:54 PM 1234644
जयपुर 25 मार्च (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने कहा है कि देश में सभी राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में एकरूपता बेहद आवश्यक है ताकि गुणवत्तापूर्ण शासन पूरे देश में स्थापित हो सके। डॉ. जोशी शनिवार को आरएएस क्लब में आयोजित अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ के 16वें अधिवेशन के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ एक सी है अतः यह आवश्यक है कि इनके लिए नियम भी में पूरे देश में एकसमान हो। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शासन के लिए शासन के पारंपरिक तौर तरीक़ों में बदलाव को आवश्यक बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^