Home
News Archive
इंदौर से देवास आ रही बस पलटी, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Zuber Ansari
India
20-Nov-2022 12:41 PM
1234652
देवास, 20 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के शिप्रा नदी के पुल के समीप एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से देवास आ रही बस कल शाम औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी का पुल पार करने के बाद एक फ्लाई ओव्हर पर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुलदीप तिवारी नाम के एक यात्री को गंभीर हालत में इंदौर रैफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान अरुणा कुशवाहा (40), श्रेजल (25) और रश्मि परिहार (45) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...////...
«
पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
West
»
हृदय रोगों के लिए आधुनिक जीवनशैली भी जिम्मेदार - डॉ. कासलीवाल
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
indaur-se-devaas-a-rahee-bas-palatee-teen-kee-mauta-ek-darajan-se-adhik-yaatree-ghaayala
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/indaur-se-devaas-a-rahee-bas-palatee-teen-kee-mauta-ek-darajan-se-adhik-yaatree-ghaayala
PAGETOP:
ERROR: