इंदिरा रसोई में अब तक 7़ 75 करोड़ थाली भोजन लाभार्थियों ने खाया-गहलोत
05-Nov-2022 08:59 PM 1234643
जयपुर 05 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जनहित में इन्दिरा रसोई में केवल आठ रुपये में गुणवत्तापूर्ण एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों को इन्दिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 900 इन्दिरा रसोइयों में अभी तक 7.75 करोड़ थाली भोजन लाभार्थियों ने खाया है। कोई भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की गई है। परन्तु कुछ लोगों को इन्दिरा रसोई की सफलता से परेशानी हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^