जोशी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष पर शुभकामनाएं
31-Dec-2021 07:25 PM 1234643
जयपुर, 31 दिसम्बर (AGENCY) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने नव वर्ष 2022 की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जोशी ने कहा है कि नये वर्ष में प्रदेश में खुशहाली बनी रहे। सभी लोग स्वस्थ रहें। प्रदेश प्रगति करे। लोगों में नया उत्साह आये। हम सभी के जीवन में उमंग और नया संचार आये। डॉ. जोशी ने कहा है कि युवा देश का भविष्य है। नये वर्ष में प्रदेश के युवाओं को उनकी मेहनत का सुखद परिणाम मिले। युवा अपने सदमार्ग पर निरन्तर उन्नति करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के वातावरण को सकारात्मक बनाये रखने में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी, तब ही प्रदेश चुनौतियों से मुकाबला कर सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^