19-Sep-2022 07:56 PM
1234645
जयपुर, 19 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी से केरल विधानसभा की जन लेखा समिति के सदस्यों ने आज यहां मुलाकात की।
श्री जोशी से इन सदस्यों की यह शिष्टाचार भेट थी। इस दौरान समिति ने विधानसभा भवन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन भी किया।
डॉ. जोशी ने केरल विधानसभा की जन लेखा समिति के सभापति सनी जोसफ, सदस्य सी.एच कोन्हाम्बू, मैथ्यू टी थामस, एम.राजगोपालन,एम. वीसंट का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। डॉ. जोशी ने इन सदस्यों को विधानसभा की प्रक्रिया, नियमावली एवं समिति की आन्तरिक कार्य प्रणाली की पुस्तिका एवं साहित्य भेट किया।
राजस्थान विधानसभा की जन लेखा समिति के सभापति गुलाब चन्द कटारिया, सदस्य संयम लोढा एवं रोहित बोहरा ने राज्य की जन लेखा समिति की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। दोनों राज्यों की समिति की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विधान सभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद थे।...////...