कांग्रेस का सत्ता में वापस आना मुश्किल-नरोत्तम
21-Feb-2022 02:18 PM 1234636
भोपाल, 21 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस दल का सत्ता में वापस आना मुश्किल है। डॉ मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता मान चुका है कि पार्टी अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि जहां कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रही है वहां फिर खड़ी नहीं हो पाई है। वैसे भी 2023 का विधानसभा चुनाव श्री कमलनाथ का आखिरी चुनाव है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^