01-May-2022 06:54 PM
1234640
अलवर 01 मई )वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान संकटों की सरकार है। खुद तो संकट में ही है अब जनता को भी संकट में डाल दिया।
श्री सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया की कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए राज्य को संकट में डाल दिया। राजस्थान में पानी संकट, बिजली संकट,अस्पतालों में दवा का संकट है। अब तो सत्ता का संकट बना हुआ है। सत्ता हथियाने के चलते राज्य की जनता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।अब तो भ्रष्टाचार भी राज्य में बढ़ता जा रहा है।अपराधों में राजस्थान अव्वल नंबर पर आ गया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में 20 फीसदी महिला अत्याचारों के मामलों की बढ़ोतरी हुई है। आदिवासी महिलाओं पर भी अत्याचार हो रहे हैं। विगत तीन साल में छह लाख 51 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं जिनमें से एक लाख 17 हजार महिलाओं से जुड़े अत्याचार के मामले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में देशभर में राजस्थान महिला अपराध दुष्कर्म के मामले में अव्वल है, जहां 22 फ़ीसदी महिलाओं से जुड़े अपराध है।
श्री सिंह ने कहा कि राजस्थान में कानून का नहीं जंगल का राज है जिस राज्य में अपराधियों का राज होता है वहां पुलिस का इकबाल भी खत्म हो जाता है और जनता त्रस्त रहती है। अलवर सहित राज्य में महिलाओं के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं को जिंदा जलाया जा रहा है। रेप की घटना बढ़ती जा रही है। महिलाओं का घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्रियों द्वारा दिए जा रहे विरोधी बयानों पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि आर एस एस क्या है। पानी पी पी पीकर आर एस एस संगठन को कोसते हैं। अगर यह कांग्रेस के नेता सात जन्म ले लें तब भी आर एस एस के बारे में नहीं जान सकते। कोरोना की वैक्सिंन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरे भारत में लगाई गई थी लेकिन कांग्रेस एवं अन्य नेताओं ने से मोदी वैक्सीन का नाम लेकर प्रचारित किया और वैक्सीन लगाने से इनकार किया लेकिन राजस्थान में भी मुफ्त में वैक्सिन लगाई गई और फिर राजस्थान सरकार ने वैक्सीन की मांग की।
राजस्थान में चुनाव की तैयारी से संबंध के मामले पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में विकास का मुद्दा बनाती है। राज्य में सर्वाधिक बिजली संकट है। बिजली कटौती से हाल बेहाल है। उधोगो को बिजली नहीं मिल रही है।...////...