कैलाश मेघवाल ने राजनीति में अपने समाज के लोगों को नहीं बढ़ने दिया आगे: मेघवाल
14-Sep-2023 07:59 PM 1234654
जयपुर, 14 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल पर लगाये आरोपों की निंदा एवं खंडन करते हुए कहा है कि श्री कैलाश मेघवाल ने राजनीति में अपने समाज के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा “श्री कैलाश मेघवाल एक वरिष्ठ नेता और वह करीब 90 वर्ष के हो गए है , वे जीवन के अंतिम पड़ाव में एक आदर्श प्रस्तुत नहीं करके एक घृणित वातावरण बनाने का काम कर रहे हैं जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। इस बात की हम निंदा करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^