कल से शुरु होगा भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान
09-Jun-2022 08:49 PM 1234777
भोपाल, 09 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के पहले कल से पार्टी के सभी बूथों पर ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान चलायेगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान की तैयारी के संबंध में बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। इसी क्रम में कल पार्टी कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों एवं गांवों के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही कार्य किया है। कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया था। कल बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकर्ता बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति बनायेंगे। विजय का संकल्प लेकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव का पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। कल एक साथ प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^