कमलनाथ के पोस्टर के मामले में दिग्विजय-गोविंद ने क्यों नहीं दी प्रतिक्रिया : शर्मा
24-Jun-2023 04:29 PM 1234808
भोपाल, 24 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर के मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज सवाल किया कि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्री कमलनाथ के पोस्टर में उनका पूरा इतिहास दिखाई दिया। श्री कमलनाथ और कांग्रेस इसके बारे में सोचें कि ये किन लोगों ने किया। उन्होंने श्री कमलनाथ से सवाल किया कि इस मामले में उनके मित्र दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया नहीं दी, इसके पीछे क्या आशय है। श्री कमलनाथ कहीं कांग्रेस में बेटों की लड़ाई के शिकार तो नहीं हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि इससे खीझ कर कांग्रेस के तथाकथित लोगों ने श्री सिंह और श्री कमलनाथ के इशारे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर लगाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास का मॉडल है। वर्ष 2003 का मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। श्री चौहान के नेतृत्व में इस मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया गया। उन्होंने श्री कमलनाथ पर आरोप लगाया कि उन्होंने 15 महीने में गरीब के हक और अधिकार को छीना। उन्होंने कहा कि पोस्टर में श्री कमलनाथ के लिए जिस करप्शननाथ शब्द का उपयोग किया गया, वो गलत नहीं किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^