कमलनाथ ने किया महंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज
31-Mar-2022 02:40 PM 1234650
भोपाल, 31 मार्च (AGENCY) कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां इस अभियान की शुरुआत की। श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर प्रदेशव्यापी इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं विधायक आरिफ मसूद भी उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्मी गीतों के माध्यम से महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता आज देश भर में महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरु कर रहे हैं। अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठतम नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर अभियान की शुरुआत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^