कपड़े फाड़ घमासान के बीच धोखे का पत्र जारी करने की महज रस्मअदायगी की कांग्रेस ने : शर्मा
17-Oct-2023 07:04 PM 1234651
भोपाल, 17 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज जारी वचन पत्र को लेकर पार्टी पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि धोखे का ये पत्र पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच कपड़े फाड़ घमासान के दौरान महज एक रस्मअदायगी है। श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का ये छल कपट और धोखे का पत्र है। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजय सिंह के बीच इस समय कपड़ा फाड़ युद्ध चल रहा है। दोनों के अपने-अपने बेटों को लेकर लड़ाई सामने आ गई है। इस घमासान के बीच धोखे का ये पत्र महज एक रस्मअदायगी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^