Home
News Archive
करौली में कर्फ्यू को दो घंटे दी ढील
Zuber Ansari
India
07-Apr-2022 08:37 PM
1234659
भरतपुर 07 अप्रैल (AGENCY)। राजस्थान के करौली में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की ढील दी गई। कर्फ्यू के दौरान लोगो ने सब्जी, फल, किराने की दुकानो एवं दूध की डेयरियों से अपनी जरूरत के सामान की जमकर खरीददारी की। ढील के दौरान पेट्रोल पम्प भी खुले रहे और गैस ऐजेन्सियों की ओर से गैस सिलेण्डरों की सप्लाई भी की गई। प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील के बीच दोपहिया और चौपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया। कर्फ्यू में दो घण्टे की ढील से आमजन को काफी राहत भी महसूस हुई। खरीददारी के लिए सुबह 9 बजे ही लोग बाजार में पहुंच गए जिससे बाजारों में भी चहल पहल नजर आई। लेकिन इंटरनेट सेवाओ के बंद रहने से लोगो का आम जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आया। इस दौरान हालात पर निगरानी के लिए शहर में एरिया के हिसाब से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तैनात किये गए। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के मद्देनजर व्यवस्थाओ को देखते हुए आज के माहौल के बाद कर्फ्यू को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।...////...
«
कांग्रेस प्रदेश में 20 वर्षो की परिपाटी तोडते हुये पुनः सत्ता में आएगी:पायलट
West
»
जयपुर में लोगों ने मेडिफेस्ट 2022 प्रदर्शनी को सराहा
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
karaulee-men-karaphyoo-ko-do-ghamte-dee-dheela
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/karaulee-men-karaphyoo-ko-do-ghamte-dee-dheela
PAGETOP:
ERROR: