कृषि वैज्ञानिक बनें कृषि में बदलाव के प्रेरक: धनखड़
14-Sep-2023 07:30 PM 1234647
जयपुर 14 सितंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि में बदलाव के लिए देश के किसान को बदलने की जरूरत बताते हुए कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया है कि वे इस बदलाव के प्रेरक बनें। श्री धनखड़ गुरुवार को टोंक जिले में केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर द्वारा विकसित की गई उन्नत नस्ल की भेड़ों और उत्पादों का निरीक्षण किया और संस्थान के निदेशक, वैज्ञानिकों और स्टाफ के साथ मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के द्वारा किये जा रहे कामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के विकास का डंका देख कर सब दंग रह गए हैं। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष ने कहा है कि भारत में जो विकास पिछले छह वर्ष में हुआ है वह 50 वर्ष में भी नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ा योगदान किसानों का है और खेती से जुड़ी ऐसी संस्थाओं का है। उन्होंने कहा कि भारत देश किसान की बदौलत है। हमारे यहां एक अप्रैल 2020 से 80 करोड़ लोगों को सरकार की ओर से फ्री चावल, गेंहू, दाल मिल रहे हैं। ये दम हमारे किसानें का है, और ये राशन किसानों की बदौलत ही मिल पा रहा है। इस अवसर पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सीएसडब्यूआरआई के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर, संस्थान के वैज्ञानिक, शोधार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पहले उपराष्ट्रपति के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया इस मौके पर मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^