केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के लिये कटिबद्ध:तोमर
04-Oct-2023 07:30 PM 1234672
मुरैना, 04 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कटिबद्ध है। श्री तोमर मुरैना जिले के पोरसा विकासखण्ड के ग्राम पृथ्वीपुरा में 32 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से बनने वाले केन्द्रीय विद्यालय भवन की आधारिशला रखने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये यह कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय स्कूलों का अच्छे परिणाम आ रहे है। इसलिये शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अम्बाह में केन्द्रीय विद्यालय खोलकर अम्बाह क्षेत्र में बच्चों के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के लिये कटिबद्ध है, ताकि क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो। श्री तोमर ने कहा कि देश में अच्छी गुणवत्ता वाले स्कूल केन्द्रीय विद्यालय माने जाते है। यह सभी स्कूल भारत सरकार के माध्यम से संचालित है। इन स्कूलों में कम फीस में अच्छी शिक्षा मिल जाती है। इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले अम्बाह महाविद्यालय अच्छी गुणवत्ता के साथ संचालित है, यहां इस कॉलेज का रिजल्ट भी अच्छा आता है। इस कॉलेज में पोरसा की प्रतिवर्ष 300 से 400 बालिकायें अम्बाह पढ़ने के लिये आतीं है। किन्तु पोरसा के लोगों की लंबे समय से मांग उठ रही थी, कि यहां केन्द्रीय विद्यालय बनाया जाये। ताकि बेटियों को शिक्षा मिलने में और सरलता मिल सके। अब केन्द्रीय विद्यालय अम्बाह पोरसा विकासखण्ड के ग्राम पृथ्वीपुरा में बनने जा रहा है। इस कॉलेज के बनने से यहां के लोगों को एक तोहफा से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएम राइज स्कूल भी प्रत्येक विकासखण्डों में बना रही है। इस क्षेत्र में भी अम्बाह, पोरसा में सीएम राइज स्कूल 40-40 करोड़ रूपये के मंजूर हुये है। बच्चों को स्कूल में आवासीय सुविधा मिलेगी, तो उनका बुद्धि, विवेक और तीव्र गति से चलेगा, तो इस क्षेत्र का नाम अच्छा रोशन होगा। श्री तोमर ने शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिनों-दिन वृद्धि की जा रही है। भवन, मशीनरी एवं बैड की संख्या में लगातार वृद्धि करते जा रहें है। अम्बाह, पोरसा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत इजाफा हुआ है। यहां हॉस्पीटल की बिल्डिंग भी वृहद स्तर से बन रही है। रही बात डॉक्टरों की कीम की। उन्होंने कहा कि आज मुरैना में मेडीकल कॉलेज भवन की आधारशिला रखी जा रही है। मेडीकल कॉलेज के बनने के बाद यहीं के अच्छे पढ़-लिखकर उसमें डॉक्टर बनेंगे, तो आने वाले समय में डॉक्टरों की कमी भी दूर हो जायेगी। फिर इस क्षेत्र के लोगों को मुरैना, ग्वालियर रैफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में दिनों-दिन तरक्की होगी, तो इस क्षेत्र के भविष्य में भी अच्छे परिणाम साबित होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^