लंपी वायरस गंभीर संकट, टीकाकरण और लक्षणों की निगरानी बेहद जरूरी: शिवराज
22-Sep-2022 03:41 PM 1234772
भोपाल, 22 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पशुपालकों और गौपालकों को संबोधित करते हुए आज कहा कि पशुधन पर लंपी वायरस के रूप में एक गंभीर संकट आया है और टीकाकरण एवं लक्षणों पर निगरानी रखते हुए इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुधन पर लंपी वायरस के रूप में एक गंभीर संकट आया है। ये वायरस तेजी से मध्यप्रदेश में भी पैर पसार रहा है। हम गायों की पूजा करते हैं। पशु हमारी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का काम करते हैं। आज पशु संकट में हैं तो हमारा कर्तव्य है कि उन्हें इस संकट से निकालने के लिए भरपूर प्रयास करें। इन प्रयासों में सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस बीमारी का टीका भी सरकार फ्री में लगा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^