लोकसभाध्यक्ष बिरला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे उदयपुर
10-Jul-2023 10:44 PM 1234657
उदयपुर 10 जुलाई (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आएंगे। यहां वे गीतांजलि विश्वविद्यालय तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री बिरला सुबह 9.30 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 11.00 बजे गीतांजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां वे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। इसके बाद श्री बिरला दोपहर 1.10 बजे से 2.50 बजे तक सर्किट हाउस में प्रबुद्धजन से मिलेंगे। दोपहर 3 बजे से वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से आयोजित लीडरशिप कॉन्क्लेव 2023 में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी भी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे पुनः सर्किट हाउस में शाम 6.30 बजे तक प्रबुद्धजन से मिलेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से कोटा के लिए रवाना हो जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^