माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जारोली बर्खास्त, सचिव निलंबित
29-Jan-2022 06:26 PM 1234646
जयपुर 29 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट परीक्षा में पेपर लीक अनियमितता को लेकर राज्य सरकार ने आज बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को बर्खास्त करने के साथ ही सचिव अरविंद कुमार सेंगवा को निलंबित कर दिया। राज्य सरकार ने एक आदेश में कहा है कि श्री जारोली की नियुक्ति बोर्ड अध्यक्ष के लिए तीन वर्ष के लिए की थी लेकिन कर्तव्य पालन में असफल रहने पर उन्हैं तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि रीट पेपर लीक मामले में बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के साथ राज्य सरकार में प्रभावशाीली पदो पर बैठे लोगों की लिप्तता के आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बडे आंदोलन की तैयारी का भी ऐलान किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस मामले में जो लिप्त पाये जायेगें उन सभी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^