माउंट आबू में रंगारंग प्रस्तुतियों से शरद महोत्सव आरंभ
29-Dec-2021 08:50 PM 1234644
माउंट आबू, 29 दिसम्बर (AGENCY) राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आज शरद महोत्सव का शोभायात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुुआ। विशाल शोभायात्रा को उपखंड अधिकारी अभिषेक सुराणा, पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, उपाध्यक्ष रणजीत बनौधा, पर्यटन सहायक निदेशक सुनीता मीणा, आयुक्त रामकिशोर, पार्षदगणों ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। शोभायात्रा के दौरान लोकगीतों, संगीत की स्वर लहरियों के साथ सडक़ों पर थिरकते लोकनर्तकों की घुंघुरूओं की खनक से आबू की शीतल वादियां सरावोर हो उठीं। शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर, कच्छी घोड़ी, गरबा, रास नृत्य, सूफी सांग्स, बैल नृत्य, वालर नृत्य, बंजारा-बंजारी नृत्य की प्रस्तुतियां दाद देने योग्य रहीं। शोभायात्रा पेट्रोलपंप से आरंभ होकर कोलडिपो, बस स्टेंड, रोटरी सर्कल, चाचा म्युजियम, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, मस्जिद मार्ग होते हुुए अर्बुदा चौक पहुंची। जहां से पुनरू वापस नक्की चौक होते हुए गांधीवाटिका नक्की झील पहुंची। माउंट आबू प्रवेशद्वार वाहनकर नाके से लेकर नक्की झील तक सैलानियों का जगह-जगह राजस्थानी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए उनका स्वागत किया गया। लोकनर्तक अपनी परंपरागत शैली में नृत्यों का जादू बिखेरते यात्रा के साथ जहां-जहां से गुजरे, सडक़ के दोनों ओर दर्शकों का जनसैलाव तालियों की जोरदार गडग़ड़ाहट कर उनकी हौसला अफजाई करता रहा। होटलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की छतों से लेकर बुद्धाफाल उद्यान तक लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। यात्रा के नक्की झील पहुंचने पर कलाकारों ने क्रमबार प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों की खूब दाद लूटी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^