भोपाल, 25 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी के विशाल आयोजन कार्यकर्ता महाकुंभ के संदर्भ में कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखकर यकीन होता है कि मध्यप्रदेश ने भाजपा की प्रचंड विजय का मन बना लिया है। श्री मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ के अपने संबोधन के बाद एक्स पर पोस्ट किया, भोपाल में हुए ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में लोगों का जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वह बहुत उत्साहित करने वाला है। उनकी ऊर्जा और उमंग देखकर यह विश्वास होता है कि मध्यप्रदेश ने भाजपा की प्रचंड विजय का मन बना लिया है। इसके पहले श्री मोदी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान लगभग 50 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना संबोधन दिया।...////...