मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
20-Apr-2022 08:43 PM 1234628
भोपाल, 20 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हुयी। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार देर शाम बैठक प्रारंभ हुयी, जिसमें श्री कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह और कांतिलाल भूरिया शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश संगठन की मजबूती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावनाएं हैं। श्री कमलनाथ हाल ही में दिल्ली दौरे से भी लौटे हैं और वहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुयी है। माना जा रहा है कि श्री कमलनाथ केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशानिर्देशों से भी पार्टी नेताओं को अवगत करा सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^