मिश्र एवं गहलोत ने अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से लोगों की मौत पर जताया दुख
09-Jul-2022 06:51 PM 1234653
जयपुर 09 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। श्री मिश्र ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इससे उन्हें दुःख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति और घायलों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री गहलोत ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में बादल फटने से आई आपदा में राजस्थान के श्रद्धालुओं के भी फंसने की सूचना चिंताजनक है। राजस्थान सरकार के अधिकारी जम्मू कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित होने की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^