मिश्र एवं गहलोत ने गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर जताया दुख
16-Jun-2022 08:34 PM 1234662
जयपुर, 16 जून (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले के बेकरिया क्षेत्र में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो जाने पर दुख व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने ने दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उदयपुर में बेकरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यकत की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि बेकरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर आज दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^