मिश्र ने गहलोत को उनके जन्म दिन की शुभकामना दी
03-May-2022 07:09 PM 1234635
जयपुर, 03 मई (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामना दी है। श्री मिश्र ने श्री गहलोत से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी। उधर मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर श्री गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने उन्हें टीका कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने श्री गहलोत को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने श्री गहलोत को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। श्री डोटासरा ने श्री गहलोत को कुशल नेतृत्वकर्ता, ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी बताते हुए ईश्वर से उनके शतायु जीवन की प्रार्थना की और कामना की कि उनके अनुभव एवं विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहें। पूर्व उपमुख्यमत्री सचिन पायलट ने भी मुख्यमंत्री को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्य के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने श्री गहलोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर गायों को गुड़ खिलाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, राज्य के कई मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^