मिश्र ने मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
17-Sep-2022 10:10 AM 1234631
जयपुर 17 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखने की कामना की। इस अवसर पर राजयपाल ने कहा कि श्री मोदी ने एक राजनेता के रूप में एक अरब उम्मीदों को पुनर्जीवित किया है और अपनी मानवतावादी सोच से देशवासियों के जीवन को ऊपर उठाने का प्रयास किया है जो प्रेरणादायक है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं सहित अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से विश्व में भारत को नई पहचान दिलाने वाले, जनप्रिय नेता, ओजस्वी विचारक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी को निरोगी एवं दीर्घायु रखने की मंगलकामना की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए ईश्वर से अपने उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल से विश्व पटल पर मां भारती का स्वाभिमान बढ़ाने वाले, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, अनंत खुशियों एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि देशसेवा व जनहित के उनके विचार तथा एक कर्मयोगी के रूप में कार्य करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं।आप जिस सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, उस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी 130 करोड़ भारतीयों का विश्वास व आशीष आपके साथ हैं। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा अन्य कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^