मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में फोटो दीर्घा का किया शुभारंभ
16-Jan-2023 08:18 PM 1234638
जयपुर,16 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय की तीसरी मंजिल की गैलेरी में अपराध शाखा द्वारा प्रदर्शित फोटो दीर्घा का आज शुभारंभ किया। इसके बाद श्री मिश्रा ने फोटो दीर्घा में प्रदर्शित छाया चित्रों का अवलोकन किया। इन छाया चित्रों में ब्रिटिशकाल, राजस्थान की विभिन्न रियासतों की पुलिस सहित राजस्थान पुलिस के ऐतिहासिक एवं विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के 125 छायाचित्र शामिल किये गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^