मोदी कल एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आएंगे
24-Sep-2023 06:17 PM 1234663
भोपाल, 24 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे। वे यहां जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी का भोपाल में भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। श्री मोदी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान से तीन किलोमीटर की परिधि में ड्रोन/पैराग्लाईडर/हॉट बैलून/ अन्य फ्लाईंग ऑबजेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है तथा उक्त स्थान को रेड जोन/ नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश 25 सितंबर को प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कमर्शियल फ्लाईट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेंगी। यह आदेश आज से प्रभावशील हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^