मोदी ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
01-Nov-2023 12:01 PM 1234815
भोपाल, 01 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए अपने संदेश में लिखा है, ‘मध्यप्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विकास की नित नई ऊंचाइयों को छू रहा हमारा मध्यप्रदेश अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूूं ही निरंतर अग्रसर रहे।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राकृतिक साैंदर्य और सांस्कृतिक विरासतों से परिपूर्ण यह प्रदेश विकास और गरीब कल्याण के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुंचे, यही कामना है। अनेक केंद्रीय मंत्रियों ने भी मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के अनेक राजनेताओं ने भी नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के कल्याण की कामना की है। मध्यप्रदेश की स्थापना एक नवंबर 1956 को हुयी थी। हालाकि एक नवंबर 2000 में राज्य पुनर्गठन के जरिए मध्यप्रदेश का विभाजन हुआ और छत्तीसगढ़ राज्य भी अस्तित्व में आया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^