मोहन यादव पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा किया पेश
11-Dec-2023 06:31 PM 1234794
भोपाल, 11 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए डॉ मोहन यादव ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी पर्यवेक्षक व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, पार्टी सचिव आशा लाकड़ा, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विधायक नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^