भोपाल, 13 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री विजय शाह, मुख्य सचिव वीरा राणा और अनेक वरिष्ठ अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री एंटी चैम्बर में पहली बैठक में मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। डॉ यादव ने अधिकारियों से प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।...////...