मुर्मू को मिश्र एवं शर्मा ने दी विदाई
23-Dec-2023 07:44 PM 1234662
जयपुर 23 दिसंब (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर से वापस दिल्ली लौटते समय राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जैसलमेर हवाई अड्डे पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। एकदिवसीय राजस्थान यात्रा पर आई श्रीमती मुर्मू जैसलमेर जिले में अपने निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट गई। इससे पहले उनके जैसलमेर पहुंचने पर हवाईअड्डे पर श्री मिश्र एवं श्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन करते हुए अगवानी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^