मुर्मू तेरह जुलाई को तीन दिवसीय यात्रा पर आयेंगीं राजस्थान
07-Jul-2023 03:11 PM 1234656
जयपुर, 07 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को तीन दिवसीय यात्रा पर राजस्थान आयेंगीं। श्रीमती मुर्मू की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निर्देशों पर शत-प्रतिशत रूप से अमल किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर चिकित्सा सुरक्षा व्यवस्था, रूट सहित अन्य सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति का इस दौरान जयपुर एवं सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^