पेसा एक्ट जनजातीय समाज को सफलता के शिखर पर ले जायेगा:पटेल
04-Dec-2022 07:30 PM 1234761
इंदौर, 04 दिसम्बर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज को जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिलाने के लिये पेसा एक्ट लागू किया गया है। राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ नेहरू स्टेडियम में क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्री चौहान स्वयं जनता के बीच जाकर पेसा एक्ट के संबंध में सरल भाषा में समझा रहे हैं। पेसा एक्ट जनजातीय समाज को सफलता के शिखर पर ले जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वंचित वर्ग के कल्याण और समावेशी समाज बनाने के लिये सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। राजय सरकार जनजातीय समाज को सिकल सेल जैसी बीमारी से बचाने के लिये भी सराहनीय कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस सबके लिये बधाई के पात्र हैं। जनजातीय नायकों ने जल, जंगल और जमीन बचाने के लिये अंग्रेजों के खिलाफ भीषण संघर्ष किया। आज टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर मैं सभी को नमन करता हूँ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^