ग्वालियर, 01 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने भारतीय जनता पार्टी का लोगों के मन में एक अलग ही स्थान बनाया है और पार्टी फिर से शानदार बहुमत पाने जा रही है। श्री चौहान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्वागत करने यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन जन के मन में हैं। उनका स्नेह प्रदेश को मिलता रहा है। डबल इंजन की सरकार में राज्य ने बहुत प्रगति की है। गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, श्री नड्डा का मार्गदर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं का अनथक परिश्रम और जनता के अपार प्रेम की बदौलत पार्टी फिर जीत हासिल करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने पार्टी का एक अलग स्थान लोगों के मन में बनाया है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। इस चुनाव में भाजपा फिर शानदार बहुमत पाने जा रही है।...////...