Home
News Archive
पूनियां की गाड़ी पर हमला- शर्मा
Zuber Ansari
India
06-Feb-2022 07:53 PM
1234648
जयपुर 06 फरवरी (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां की गाड़ी पर आज बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला कर देने का आरोप लगाया है। श्री शर्मा ने बयान जारी कर यह आरोप लगाया और कहा कि डॉ. की गाड़ी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया, गाड़ी पर पत्थर फेंके और गाड़ी में तोड़फोड़ कीl श्री शर्मा ने बताया कि डा पूनियां जब कोटा से जयपुर लौट रहे थे इस दौरान बूंदी के बड़गांव के पास एक ढाबे पर करीब दो सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और पत्थराव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उनकी गाड़ी पर कांग्रेस शासन में इस तरह खुलेआम हिंसक हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं और सड़क से लेकर विधानसभा तक प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अभी से स्पष्ट हो गया है कि वर्ष 2023 में सूपड़ा साफ होने वाला है, इसमें किसान, युवा और महिलाएं कांग्रेस को हमेशा के लिए सत्ता से उखाड़ फेंकने को तैयार हैं।...////...
«
शादी समारोह से लौट रहा वाहन पेड़ से टकराया, तीन की मौत छह घायल
West
»
कांग्रेस का छह और सात फरवरी को जयपुर में होगा चिंतन शिविर-डोटासरा
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
pooniyaan-kee-gaadahee-par-hamalaa-sharamaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/pooniyaan-kee-gaadahee-par-hamalaa-sharamaa
PAGETOP:
ERROR: