पूनियां ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चित्तौड़गढ़ में किया लोगों से संवाद
23-Jun-2022 08:43 PM 1234654
चित्तौड़गढ़, 23 जून (AGENCY) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आज चित्तौड़गढ़ जिले में आमजन से संवाद किया। डा पूनियां ने भाजपा के प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ प्रवास पर पहुंचे जहां बड़ी सादड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने निम्बाहेड़ा में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और मोदी सरकार की आठ वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर पत्रक बांटकर आमजन से संवाद किया। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक कल्पना देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. पूनियां ने घाटी में बसे कनेरा मंडल (चित्तौड़गढ़) के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की और घाटी स्थित माताजी मंदिर दर्शन कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। उन्होंने चित्तौड़गढ़ में भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध तीर्थ सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूर्व विधायक बद्री जाट के बड़े भाई मोहन जाट के निधन पर आज उनके निवास स्थान सिंहपुर ग्राम (चित्तौड़गढ़) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इससे पहले वह मंगलवाड पहुंचकर बड़ी सादड़ी से विधायक ललित कुमार ओस्तवाल की सुपुत्री के विवाह समारोह में भी सम्मिलित हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^