प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे सलूजा : शिवराज
25-Nov-2022 12:19 PM 1234775
भोपाल, 25 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख कमलनाथ के कट्टर समर्थक रहे नरेंद्र सिंह सलूजा के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। श्री चौहान ने श्री सलूजा के संदर्भ में कहा कि उनके मौलिक विचार अच्छे हैं। वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^