प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां बेहतर हों: शिवराज
03-Jan-2023 11:46 PM 1234779
भोपाल, 03 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां बेहतर करने का प्रयास किया जाए। केन्द्र सरकार से समन्वय कर सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करें। कार्यक्रम में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं डेलीगेट्स के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। राज्य मंत्री-मंडल के सदस्य और अधिकारीगण मौजूद थे। भारत सरकार और इंदौर जिले के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^