प्रियंका गांधी को राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए : नरोत्तम
13-Jan-2022 05:22 PM 1234638
भोपाल, 13 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस शासित राजस्थान में एक दिव्यांग किशोरी से दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अब राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए। डाॅ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्थान के अलवर में निर्भया जैसा घृणित कांड का होना चिंतनीय और निंदनीय है। उत्तरप्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली श्रीमती प्रियंका गांधी को अब राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के समय भी दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी। अब श्रीमती प्रियंका गांधी राजस्थान जाएं, तो सभी को समझ में आए कि वे लड़ भी सकती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^