राहुल और प्रियंका कर रहे महात्मा गांधी की बात पर अमल : शर्मा
10-Mar-2022 02:09 PM 1234641
भोपाल, 10 मार्च (AGENCY) पांच राज्यों में आज चल रही मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की बात पर अमल कर रहे हैं। श्री शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिये और आज राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी उस बात पर अमल कर रहे हैं। आज सुबह से शुरु हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस पांचों राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में पीछे चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^