राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में, आदिवासियों के बीच करेंगे सभा को संबोधित
10-Oct-2023 10:55 AM 1234658
ब्यौहारी (शहडोल), 10 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि श्री गांधी सुबह लगभग पौने 12 बजे सतना पहुंचेंगे। इसके बाद वे और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री कमलनाथ हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12 बजे सतना से रवाना होकर दोपहर साढ़े 12 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गांधी और श्री कमलनाथ दोपहर लगभग पौने दो बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर सवा दो बजे सतना पहुंचेंगे। यहां से श्री गांधी दोपहर लगभग ढाई बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शहडोल जिला पूरी तरह आदिवासीबहुल है। यहां की तीनों विधानसभा सीटें ब्यौहारी, जैतपुर और जयसिंहनगर, फिलहाल भाजपा के कब्जे में है। ऐसे में ये क्षेत्र कांग्रेस के लिए काफी अहम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^