राहुल गांधी देश के सबसे असफल और निराश नेता : शिवराज
22-May-2022 01:16 PM 1234773
भोपाल, 22 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि वे देश के सबसे ज्यादा असफल, कुंठित, हताश और निराश नेता हैं। श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि देश में कोई उनकी सुन नहीं रहा तो विदेश जाकर देशविरोधी बयान दे रहे हैं। श्री गांधी के बयानों से तो अब उनकी देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा पर ही संदेह और प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार वे (श्री चौहान स्वयं) अमेरिका गए थे। वहां उनसे पूछा गया कि क्या श्री मनमोहन सिंह अंडरअचीवर नेता हैं। इस पर श्री चौहान ने कहा कि वे कांग्रेस के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और देश का प्रधानमंत्री कभी अंडरअचीवर नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गांधी अपरिपक्व हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ नेता उन्हें राष्ट्रीय नेता बनाना चाहते हैं। अब ऐसी पार्टी का तो भगवान ही मालिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^