राहुल के वादे के कारण किसानों जमीने हो रही नीलाम-पूनियां
20-Jan-2022 04:24 PM 1234654
जयपुर 20 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वादे के कारण राज्य में किसानों की जमीनें नीलाम हो रही हैं। डा पूनियां ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि वर्ष 2018 में ⁦श्री राहुल गांधी के किसानों का कर्जा माफ करने वादे के कारण राजस्थान के किसानों की ज़मीनें नीलाम हो रही हैं और किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।⁦ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि⁩ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुमराह कर रहे हैं, चिट्ठी चिट्ठी खेल रहे हैं। थोड़ा बहुत भी ईमान बचा है तो किसानों का पूरा क़र्ज़ा माफ़ करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में रिजर्व बैंक के नियंत्रण में आने वाले व्यवसायिक बैंकों द्वारा किसानों के ऋण न चुका पाने के कारण रोड़ा एक्ट के तहत भूमि कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की खबरें सामने आ रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^